विगत 9 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी स्थाई वारंटी को कमर्जी पुलिस सीधी ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई

कृतिका सीधी :
विगत 9 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी स्थाई वारंटी को कमर्जी पुलिस सीधी ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है बताया गया की प्रभारी थाना कमर्जी तथा टीम द्वारा विगत 9 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी स्थाई वारंटी राजकुमार सिंह पिता यज्ञ बली सिंह निवासी बहेरा डाबर थाना मऊगंज जिला रीवा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।आरोपी पर अपराध क्रमांक 724/11 धारा 379 आईपीसी 27/29/39/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध था आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2011 में स्थाई वारंट जारी किया गया था जिसमें आरोपी लगातार फरार चल रहा था जिसे आज मुखबिर की सूचना से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह आरक्षक रणबहादुर अंजनी अजय तथा विक्की सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
