गंगा सिंह पिता शंभू सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी बम्हना सरई की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

0 641
Main Ad1

कृतिका सीधी :

2 अक्टूबर को पुलिस अधिक्षक सभागार आयोजित पत्रकार बार्ता में पुलिस अधिक्षक पंकज कुमावत ने बताया की थाना प्रभारी बहरी उपनिरीक्षक कपूर त्रिपाठी तथा उनकी टीम ने मृतक. गंगा सिंह पिता शंभू सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी बम्हना सरई की हत्या के आरोपी गोरेलाल पांडेय पिता रघुनाथ पांडेय उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नकझर कला थाना बहरी को 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया गया है । आगे उन्होंने बताया की 27 सितम्बर को रात्रि लगभग 9 बजे ग्राम नकझर केवटन टोला में गंगा सिंह पिता शंभू सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी बम्हना सरई व गोरेलाल पांडेय पिता रघुनाथ पांडेय उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नकझर कला पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। झगड़ा के दौरान आरोपी रघुनाथ पांडेय ने गंगा सिंह के उपर डंडे से वार कर दिया डंडे के घातक वार से उसकी मृत्यु हो गई उक्त घटना की सूचना थाना प्रभारी बहरी को दिनांक 28 सितम्बर को सुबह प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी बहरी मय स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के शरीर को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा थाना बहरी में कायम करके विवेचना प्रारम्भ की गई विवेचना घटना के दौरान घटना स्थल पर उपस्थित एवं स्वतंत्र गवाहो के कथन बयान लेकर संदेही गोरेलाल पाण्डेय को गिरफ्तार करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी गोरेलाल पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुये घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त करवाया। जिस पर थाना बहरी में धारा 302 आईपीसी एवं एस सी एस टी एक्ट 1989 का अपराध कायम करके आरोपी से पूछताछ जारी है । उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरी कपूर त्रिपाठी सहायक उप निरीक्षक पुरूषोत्तम द्विवेदी प्रधान आरक्षक साधूलाल आरक्षक महेन्द्र एवं रजनीष द्विवेदी का विषेष सराहनीय योगदान रहा जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer