सीधी जिले के मझौली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पैपखरा में लगी बालाजी स्टोन क्रेशर के द्वारा की जा रही नियम विरुद्ध ब्लास्टिंग से वहां पर रहने वाले ग्रामीणों को जान के लाले पड़े

0 395
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी जिले के मझौली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पैपखरा में लगी बालाजी स्टोन क्रेशर के द्वारा की जा रही नियम विरुद्ध ब्लास्टिंग से वहां पर रहने वाले ग्रामीणों को जान के लाले पड़े हुए हैं ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए अपना घर बार छोड़कर भागने के लिए मजबूर हैं 25 सितंबर को अपनी इसी समस्या को लेकर ग्राम पैपखरा के ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक और जिले के कलेक्टर को अपनी समस्या का आवेदन पत्र सौंपकर बाला जी स्टोन क्रेशर पर कार्यवाही की मांग की है जिला कलेक्ट्रेट में अपनी समस्याओं का ज्ञापन देने आए ग्राम पैपखरा के लोगों ने सिटी हलचल को अपनी समस्या की जानकारी दी और कहा कि यदि शासन ग्राम पैपखरा में लगे बालाजी स्टोन क्रेशर में ब्लास्टिंग बंद नहीं करवाता तो हम लोग पलायन के लिए मजबूर होंगे आगे उन्होंने कहा कि हम लोगों की खेती बारी पूरी तरह से नष्ट हो गई है और विरोध करने पर हमें जान से मरने की धमकी दी जाती है। सिटी हलचल को अपनी समस्या से अवगत कराने के बाद आई ग्रामीणों ने जिले के कलेक्टर को अपना आवेदन पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer