25 सितम्बर को सीधी शहर के पंडित दीनदयाल पार्क में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

0 194
Main Ad1

कृतिका सीधी :

25 सितम्बर को सीधी शहर के पंडित दीनदयाल पार्क में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मौजूद अतिथियों एवम पार्टी पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि कहा की मन बुद्धि आत्मा और शरीर का सुख ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय है। सर्वे भवंतु सुखिन यही एकात्मबाद का मूल मंत्र है। साम्यवाद और लेनिन वाद नहीं भारत को एकात्म बाद चाहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पर चलते हुए वन नेशन वन राशन कार्ड कृषि सुधार अधिनियम से किसानों की आय दुगुनी अनेकानेक योजनाएं संचालित हैं पीड़ित शोषित वंचित की सेवा भाजपा का मूल मंत्र हैअंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिले यही हमारा धेय है। इस मौके पर सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी चाहते थे कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता अशिक्षित एवं अप्रशिक्षित ना रहे। उनका विंध्य की धरती से विशेष लगाव रहा विधायक श्री शुक्ला ने पंडित जी का एकात्म मानववाद एवं गांधी का हिंद स्वराज पढ़ने की अपील सभी कार्यकर्ताओं से की। पंडित जी का पूरा जीवन भारत माता एवम पार्टी की सेवा में खपा कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा ने पंडित जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से बताते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रभक्त एवं संघ का स्वयंसेवक बताया। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मिशा बंदी अधिवक्ता यदु नाथ सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उन्हें प्रेरणा स्रोत बतायाएतो किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान ने पंडित जी को जातिवाद एवं संप्रदाय वाद से परे बताया कार्यक्रम को अमलेश्वर चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के अंत में पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ताओं को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद वैश्य संजय सिंह चौहानसुधीर शुक्ला महामंत्री विष्णु बहादुर सिंह चौहान जिला मंत्री नरेंद्र सिंह चंदेल एअंजू पाठकए नीलम पांडेएकिसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मोतीलाल पटेलएधर्मेंद्र सिंह परिहारएनगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान धर्मेन्द्र शुक्ला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवदान साकेत पूनम सोनी मनीला सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer