मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के जन्मोत्सव में आई टी एवं सोसल मीडिया सेल के द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ जिले के पत्रकारों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

0 483
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के जन्मोत्सव के कड़ी में आई टी एवं सोसल मीडिया सेल के द्वारा वैष्णवी गार्डन में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ जिले के पत्रकारों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर जिले के पत्रकारों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्या अतिथि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह बाबा एवं विशिष्ट अतिथि नवीन सिंह सुंदरलाल सिंह ठेगरही अखंड प्रताप सिंह अजीत सिंह रहे कार्यक्रम का संचालन दया शंकर पांडे उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस ने किया कार्यक्रम में आई टी एवं सोसल मीडिया सेल के द्वारा अतिथियों का स्वगत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि आज एक ऐसी शख्सियत का जन्म दिवस है जिसमें प्रदेश के करोड़ जनता का नेतृत्व करने की क्षमता है उन्होंने हर आम और खास को इतना सम्मान दिया सभी आज जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं राजनीति के क्या मायने होते हैं इसको राहुल भैया ने बखूबी बताया है राहुल भैया पूरे प्रदेश भर के लोगों के नेता है जिनका स्नेह समय.समय पर हर किसी को मिलता है प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने आगे कहा मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार का सदस्य हूं राहुल भैया का स्नेह समय.समय पर मुझे भी मिला है आज मैं जो कुछ भी हूं राजनीति में उन्हीं की बदौलत हूं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा कि राहुल भैया सीधी जिले के नेता नहीं है वह पुरे मध्य प्रदेश के नेता हैं पंचायत मंत्री रहते हुए उन्होंने कई ऐसे कार्य किए जो आज भी उदाहरण के तौर पर हैं आज एक ऐसे जननायक का जन्मदिन है जिसको लेकर सीधी जिले सहित प्रदेश के लोग उत्साहित हैं अध्यक्ष श्री बाबा ने कहा कि मैं उनके दीर्घायु की कामना करता हूं कार्यक्रम में मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव कमलेंद्र सिंह डब्बू ने कहा कि जन जन के नेता अजय सिंह राहुल भैया के जन्मदिवस पर यूथ कांग्रेस एवं आईटी सेल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किया गया जिसमें मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ पौधरोपण व जिला अस्पताल में रक्तदान कई साथियों द्वारा किया गया राहुल भैया को दीर्घायु एवं स्वस्थ होने की कामना की गई कार्यक्रम में सोसल मीडिया सेल के पंकज सिंह ने कहा आप सभी पत्रकारों का कोरोना जागरूकता महागाई बेरोजगारी गरीबी बिजली सहित जानता की समस्या के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भैया साहेब के जन्मदिन पर आपको सम्मानित किया जा रहा है और आशा है आगे भी आप जन हित समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करते रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन करता कमलेंद्र सिंह;डब्बू प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस पंकज सिंह अध्यक्ष आई टी एवं सोसल मीडिया सेल नारायण सिंह विजय सिंह विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष यूथ कांग्रेस राजीव सिंह प्रदेश सचिव आई टी सेल विजय तिवारी उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जिला कार्यकारी अध्यक्ष आई टी सेल रविनाथ गोस्वामी आई टी सेल अध्यक्ष विधानसभा सीधी शिवेन्द्र सिंह अध्यक्ष विधानसभा चुरहट प्रेमलाल पनिका अध्यक्ष आई टी सेल विधानसभा धौहनी राघवेन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष आई टी सेल संत पटेल अध्यक्ष विधानसभा सिहावल राहुल सिंह उपाध्यक्ष आई टी सेल शिवनारायण सोनी ब्लाक अध्यक्ष अजय कुशवाहा ब्लाक अध्यक्ष भुवनेश्वर जैसवाल एवं बड़ी सांख्या में पत्रकार मौजूद थे।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer