अपहृत 2 बालकों सहित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0 315
Main Ad1
रीवा जिले के मढ़ीकला से बच्चों का किया था अपहरण

Main Ad1

Sidhi

रीवा जिले के मढ़ीकला गांव से समोसा व टॉफी की लालच देकर दो बच्चों का अपहरण कर भाग रहे आरोपी को मझौली पुलिस द्वारा बच्चों सहित पकड़ लिया गया है।
 जानकारी के अनुसार आरोपी सौरभ सिंह पुत्र दिनेश सिंह 26 वर्ष निवासी मढ़ी कला, जिला रीवा हाल मुकाम टेटका,तहसील व थाना व्योहारी जिला शहडोल द्वारा अपने पुस्तैनी ग्रह ग्राम से अंशु सिंह 11 वर्ष व हरीनाथ साहू 9 वर्ष को जान पहचान के आधार पर समोसा एवं टॉफी खिलाकर घूमने का बहाना करके अपने मोटरसाइकिल में बैठाकर आज 20 सितंबर को सुबह फरार हुआ। जिसकी जानकारी कुछ समय बाद अपहृत बच्चों के माता-पिता को हुई जिनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस के माध्यम से पूरे संभाग में सभी थाना एवं पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी गई।आरोपी के  लोकेशन के आधार पर व्यौहारी एवं मझौली थाने के मध्य बताया गया जहां थाना प्रभारी मझौली ने अपने दल बल के साथ व्यौहारी रोड बनास नदी के पुल के पास आरोपी को अपहृत बालकों के साथ पकड़ा गया जिन्हें बाइक के साथ मझौली थाना लाया गया है।
वहीं खबर लिखे जाने तक बच्चों के माता-पिता थाने नहीं पहुंच पाए थे।
News TOP Footer