भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के सभी मंडलों में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0 676
Main Ad1

कृतिका सीधी:

विश्व के लोकप्रिय एवं समर्थ भारत के निर्माता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के सभी मंडलों में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वृहद स्तर पर पौधारोपणएअस्पताल एवं बस्तियों में जाकर फल वितरण एवं स्वच्छता का संदेश देने के लिए सांकेतिक स्वच्छता के कार्यक्रम गांव गांव में शानदार और प्रभावी ढंग से संपन्न हुए। खड्डी मंडल के धनहा ग्राम में 1075 रिकॉर्ड फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गयाए बाद में बस्तियों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया। जिसे संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार हुए हुआ है। देश सशक्त और समृद्धि हो रहा है। आज चीन जैसा देश भारत से डरा डरा भाग रहा है ।देश सामरिक एवं विदेश नीति के मामलों में विश्व के मानचित्र पर शक्ति के साथ खड़ा हुआ है ।असाध्य समझे जाने वाले मुद्दे धारा 370ए राम मंदिर आदि एक झटके में समाप्त हो गए। देश तरक्की के मार्ग पर दौड़ चला है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री डॉ बिक्रम सिंह चौहान कार्यक्रम के प्रभारी आनंद बिहारी मिश्रा सह प्रभारी अनिल पांडेय प्रदीप शुक्ल अध्यक्ष भाजपा मंडल केमला प्रजापति जिला महामंत्री नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान प्रमोद द्विवेदी संतोष अगिनहोत्री चुडा़ बैस रघुवीर सिंह राजीव पाण्डेय धीरज मिश्रा कैलाश नाथ शुक्ल बृजेश शुक्ल राममणि शुक्ल राजेश तिवारी बिनोद शुक्ल रामचारण शुक्ल शुरेश शुक्लरघुराई साकेत राकेश कोल जगत बहादुर सिंह जी बैजनाथ केवट शेषमणि बैस रामकृपाल विश्वकर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer