सीधी जिले के टिकरी ग्राम से दो दर्जन ग्रामीण चिटफंड कंपनियों द्वारा अपने साथ की गई ठगी की शिकायत प्रमाण सहित लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे

0 714
Main Ad1

कृतिका सीधी:

विगत कई वर्षों से सीधी जिले में गरीब और नासमझ लोगों को बचत योजनाओं के नाम पर चिटफंड कम्पनिया ठगी का शिकार बना रही थी लेकिन शासन के निर्देश पर जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा उठाए गए कदमों के बाद सीधी जिले में चिटफंड की ठगी से जुड़े कई मामलों के खुलासे हुए हैं और कई आरोपी जेल की सलाखों के पीछे जा चुके हैं लेकिन अभी मामले खत्म नहीं हुए हैं 17 सितंबर को सीधी जिले के टिकरी ग्राम से दो दर्जन ग्रामीण चिटफंड कंपनियों द्वारा अपने साथ की गई ठगी की शिकायत प्रमाण सहित लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच गए और उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत को अपनी फरियाद सुनाई और अपने रशीद और काव्य प्रस्तुत किए जिसके बाद जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने ठगी के शिकार हुए फरियादी को आश्वासन दिया कि उन्हें उनका पैसा वापस दिलाया जाएगा और आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी फरियादियों को आश्वासन देने के बाद सिटी हलचल ने जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत से जब इस संबंध में की जाने वाली कार्यवाही हो के संबंध में जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि आरोपी किसी भी हाल में नहीं बचेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और उनकी संपत्तियों से वसूली करके फरियादियों को पैसा दिलाया जाएगा।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर–

News TOP Footer