सीधी जनपद के शौचालय निर्माण में हो रही है घोर अनियमितता


कृतिका सीधी :
सीधी जिले में लोग खुले में शौच ना जाए इसके लिए शासन प्रशासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग 4 लाख की लगत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत देखने में यह आ रहा है कि शौचालय निर्माण में कई जगह भारी गड़बड़ियां और अनियमितताएं की जा रही है यहां तक की कुछ जगह शौचालय निर्माण में लगे श्रमिकों की 4 हफ्ते की मजदूरी तक नहीं दी गई है और वह भूखों मरने की कगार पर है। सिटी हलचल ने इस योजना के तहत जिले के जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पटौहा में वन रहे सार्वजनिक शौचालय का अवलोकन करने पहुंची तो पाया गया कि प्रशासन द्वारा जिस स्थान पर शौचालय निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है उक्त शौचालय अपने निर्धारित स्थान पर ना बन कर वहां से 2 किलोमीटर दूर बनाया जा रहा है जिसका लाभ वहां पर बहुत ही कम संख्या में निवास कर रहे लोग ही प्राप्त कर सकते हैं निर्माणाधीन शौचालय के अवलोकन के दौरान ग्राम के सरपंच ने सिटी हलचल को अपनी समस्याओं और शौचालय निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अवलोकन के दौरान मौके पर काम कर रहे श्रमिकों ने अपनी समस्या बताते हुए हैं मीडिया को बताया कि उन्हें विगत 4 हफ्ते की मजूरी नहीं मिली है और वह भूखे मरने की कगार पर है जबकि शासन प्रशासन द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत श्रमिकों को तत्काल भुगतान करने की बात कही जा रही है। इस संबंध में मीडिया ने जब ग्राम के सचिव से जानकारी चाही तो उन्होंने कैमरे में आने से इंकार कर दिया और उन्होंने इसका सारा दोष रोजगार सहायक के ऊपर छोड़ दिया और कहा कि रोजगार सहायक द्वारा मास्टर तैयार नहीं किया जा रहा है वही इस संबंध में मीडिया ने जब जनपद पंचायत सीधी में जनपद के सी ई ओ से जनपद सीधी अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की सूची और कामों की जानकारी चाही गई तो वह भड़क उठे और उन्होंने सूची देने से साफ इनकार कर दिया यहां तक कि मीडिया के लोगों को उपद्रवी तक कहने लगे और भाग खड़े हुए। सीधी जिले में शासन की इस महत्वपूर्ण योजना में जिस तरह से योजना से जुड़े लोग पलीता लगाने में जुड़े हैं जिस तरह का काम जनपद पंचायत सीधी के अंतर्गत किए जा रहे हैं जिले के बड़े अधिकारियों को चाहिए कि इस सारे मामले की और जिले में बन रहे सभी शौचालयों की मौके पर जाकर चल रहे कार्यों की जांच करें जिससे शासन की योजना का लाभ जनता को मिल सके नहीं तो इस योजना के नाम पर जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत चल रहे शौचालय निर्माण के तरह सभी कामो में पलीता ना लग जाए।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर
