17 सितम्बर 2020 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया जाएगा

0 230
Main Ad1

कृतिका सीधी :

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल. मिश्रा ने जानकारी देकर बताया है कि जिला चिकित्सालय सीधी में प्रसव हेतु आने वाली गर्भवती महिलायें, कुपोषित बच्चे, थैलीसिमिया के मरीज, कैंसर के रोगियों एवं एक्सीडेन्ट होने वाले व्यक्तियों को ब्लड की अत्यंत आवश्यकता होती है, जिनको समय पर ब्लड़ न मिलने से अधिकांश प्रसूताओं एवं रोगियों की मृत्यु भी हो जाती है, वर्तमान समय में जिला चिकित्सालय सीधी के ब्लड बैंक में ब्लड की अत्यंत कमी है। उन्होने बताया कि आगामी 17 सितम्बर 2020 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय सीधी के ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 18 वर्ष से 65 वर्ष की उम्र के व्यक्ति अपना रक्तदान कर सकते हैं, रक्तदान से कोई शारीरिक कमजोरी नहीं होती है। स्वैच्छिक रक्तदान में आम नागरिकों से अपील है कि स्वैच्छिक रक्तदान करें एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, ए.एन.एम., स्टाफ नर्सी, एम.पी.डब्ल्यू., स्वास्थ्य सुपरवाइजर, समस्त संविदा कर्मचारियां, एवं कोविड-19 के स्टाफ, जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें जिससे जरुरतमंदों को ब्लड दिया जाकर उनकी जिंदगी को बचाया जा सके। रजिस्ट्रेशन हेतु अशोक कुमार चतुर्वेदी प्रभारी एम एण्ड डी, एन.एच.एम. सीधी मोबाइल नम्बर 7987038323 एवं समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों से सम्पर्क करें।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer