सीधी पुलिस कि चंगुल में फंसा चिटफंड के नाम पर करोड़ों लूटने वाला आरोपी

0 349
Main Ad1

कृतिका सीधी :

 

सीधी जिले के पुलिस अधिक्षक पंकज कुमावत द्वारा जिले में चिटफंड कंपनी के नाम पर जनता को गुमराह करके उनकी गाढ़ी कमाई लूटने वाले लोगो के खिलाफ की जा रही कार्यवाही में अब फरेबी लोग उनके शिकंजे में फसने लगे है बताया गया की अमन इन्फ्राहाइट्स लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर राजीव कुमार उर्फ डॉक्टर आजाद पिता दूधनाथ साकेत एवं कंपनी के अन्य पदाधिकारियों द्वारा चारपहिया वाहनों से गांव.गांव जाकर बेईमानी पूर्वक यह प्रचार प्रसार किया गया की कि कंपनी में जो भी राशि किसी व्यक्ति द्वारा जमा की जाएगी उसमें काफी ब्याज मिलेगा साथ ही साथ राशि जल्द ही दोगुनी कर देंगे ।जनता को लुभाने तथा आकर्षित करने के लिए उन्ही की गाढ़ी कमाई से लिए गए पैसों द्वारा अपने एजेंटों को चार पहिया तथा दो पहिया वाहन कंपनी के प्रचार प्रसार हेतु प्रदान किया गया ।कंपनी के लुभावने वायदे में आकर शिकायतकर्ता एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा उत्प्रेरित होकर कंपनी में 521300 रुपए कंपनी के डायरेक्टर राजीव कुमार उर्फ आजाद पिता दूधनाथ साकेत के पास जमा कराई गई जिसका पॉलिसी बॉन्ड एक नियत तिथि के साथ शिकायतकर्ता एवं अन्य पीड़ितों को दिया गया। पॉलिसी मैच्योर होने के उपरांत जब शिकायतकर्ता एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा रकम वापस करने की बात कही गई तो कंपनी द्वारा उन लोगों को चेक प्रदान कर कहा गया कि बैंक जाकर चेक से रकम प्राप्त कर ले । शिकायतकर्ताओं द्वारा जब बैंक जाकर चेक को रकम में तब्दील करने को कहा गया तो पता चला कि चेक फर्जी हैं । जिसपर शिकायतकर्ताओ द्वारा जब थाने में उपरोक्त बातें रखते हुए रिपोर्ट की गई तो मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी चुरहट द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशानुसार टीम बनाकर साइबर सेल सीधी की सहायता से धोखाधड़ी के सरगना राजीव कुमार उर्फ डॉक्टर आजाद पिता दूधनाथ साकेत को हिरासत में लिया गया एवं पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जिले भर में लगभग 2000 लोगो से 1 करोड़ रू तक जमा करने की बात को कबूल किया गया है । आरोपी से अभी भी पूछताछ जारी है । उक्त कार्रवाई में निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा उपनिरीक्षक रमा गोविंद द्विवेदी आरक्षक नवीन द्विवेदी नवीन सिंह तथा मुकेश एवं सायबर सेल सीधी से प्रदीप मिश्र आनंद कुशवाहा एवम् कृष्ण मुरारी द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा है । इस मामले में आरोपिओ के पकडे जाने के बाद जिले में इस तरह के फर्जी चिटफंड कम्पनी चलाने वाले लोगो में हड़कंप मच गया है और वो जिला छोड़ कर भागने की फिराक में है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer