बाजार को जाम से मुक्त कराने पुलिस ने तेज की कवायद

0 285
Main Ad1

【आर.बी.सिंह राज】

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन में लगातार जिले की पुलिसिंग में सुधार आ रहा है वहीं विगत दिनों से बसों के संचालन के बाद यातायात की व्यवस्था बिगड़ती दिख रही थी जिसको बेहतर करने के निर्देश पर यातायात प्रभारी निरीक्षक एसपी शुक्ला यातायात अमले के साथ बाजार व्यवस्था में मुस्तैद दिखे। यातायात पुलिस द्वारा बाजार में एक बार फिर से पीली लाइन खींची गई है जिससे दोपहिया वाहनों को बेहतर ढंग से पार्क कर के जाम की स्थिति से निपटा जा सकेगा।
Main Ad1
इनका कहना है
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में आम जनमानस का सहयोग नितांत आवश्यक है। आप सभी से अपील है कि सुगम एवं सुरक्षित यातायात के लिए यातायात नियमों का पालन करें एवं यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
     पंकज कुमावत 
पुलिस अधीक्षक, सीधी
News TOP Footer