दो बाइक सवारों की मौके पर मौत, तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को घसीटा

0 499
Main Ad1
मिनी ट्रक में लदे थे तस्करी के लिए पशु

Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र

अवैध तस्करी की दुनिया में कुछ ऐसे मामले होते हैं जिसकी तस्करी में इतनी मोटी रकम एक बार में ही हासिल हो जाती है कि इस संगठित अपराध से जुड़े लोग यह जानते हुए भी कि इसकी सजा उन्हें गंभीर परिणाम तक पहुंचा सकती है बावजूद इसके भी वो उसी अपराध को बार-बार करने पर आमादा रहते हैं।
कैसे हुआ हादसा
बीते रविवार को  रात तकरीबन 9 बजे एक मिनी ट्रक ने एक बेहद गंभीर हादसे को अंजाम दे दिया जिसमें 2 लोगों की ट्रक के साथ दूर तक घिसटते हुए बेहद खौफनाक तरीके से मौके पर ही मौत हो गई।
सीधी व्यौहारी मार्ग के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम छुही में हाई स्कूल मेन तिराहा के पास तेज रफ्तार एक मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी इस दौरान बाइक ट्रक के अगले बंपर के नीचे फंस गई और घिसटते हुए लगभग 100 मीटर दूर तक चली गई। बाइक में 2 व्यक्ति सवार थे जो खुद इस भाई के साथ भी करते रहे और दोनों की मौके पर ही बेहद खौफनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2 युवक जो सिंगरौली हीरो एजेन्सी से नई मोटर सायकल एच. एफ.डीलक्स लेकर अपने घर सीधी की तरफ जा रहे थे।
थाना प्रभारी मझौली उपनिरीक्षक एस.के. द्विवेदी से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतकों में पुष्पेन्द्र पिता बृजमोहन सिंह गोंड एवं संतोष पिता रामजियावन सिंह गोंड निवासी सेंधवा हैं। जिसका मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।
डबल नंबर प्लेट का खुलासा
पुलिस द्वारा जप्त किए गए इस मिनी ट्रक 1109 वाहन में आगे पीछे लगे नम्बर प्लेट में अलग-अलग पाया गया है। जिसके तहत वाहन के पीछे लिखे नम्बर को सर्च किया गया तो मुबारक खान छवारी का नाम दिख रहा है तथा लोगों के बताये अनुसार भी वाहन मुबारक खान का पता चल रहा है। वाहन के आगे यूपी 72 एटी 3474 अंकित है।
वाहन के आगे और पीछे लिखे नम्बर में भिन्नता होने के कारण मझौली पुलिस ने धारा 420 के प्रकरण के साथ पशु अत्याचार अधिनियम 11-1972 की तहत कार्यवाही की गई है।
वाहन में लोड मिले 23 पशु
वाहन में 23 नग पशु लदे मिले हैं जिसमें 03 भैंस, 20 पड़वा हैं। जिन्हें थाना परिसर में ही उनके भोजन घास चारे की व्यवस्था करके अभी रखा गया है।
थाना प्रभारी ने कहा
मझौली थाना प्रभारी एस.के. द्विवेदी ने बताया कि वाहन में 02 नम्बर होने के कारण वाहन मालिक की वास्तविक तौर पर अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। वास्तविक रिकार्ड उपलब्ध हो जाने पर कार्यवाही की जायेगी।उनके द्वारा बताया गया कि ट्रक में दो नंबर थे जो एक मध्यप्रदेश का है और दूसरा नंबर उत्तरप्रदेश का इसलिए उसे जब्ती कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस के लिए खास चुनौती बने पशु तस्कर
सीधी जिले में पुलिस द्वारा इन दिनों जहां अवैध ड्रग्स या दवाइयों की तस्करी को लेकर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही हैं जिससे  ड्रग्स एवं अवैध शराब की तस्करी करने वालों में दहशत का आलम है परंतु वहीं पशु तस्करी पर उस स्तर का लगाम लगाने में अभी सीधी पुलिस को पूरी सफलता हासिल होती नहीं दिख रही है।
पशु तस्करी से जुड़े लोगों में आज भी सीधी जिले की पुलिस के नाम का खौफ उनके दिलो-दिमाग पर अभी तक हावी नहीं हो सका है जिसका ही ये परिणाम है कि बीते दिनों अमिलिया क्षेत्र में हिंदू जागरण मंच के लोगों द्वारा अवैध तस्करी में संलिप्त 1 मिनी ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया था वहीं बीते कल रविवार की रात एक दूसरा मिनी ट्रक जो पशुओं की तस्करी में संलिप्त था वो खुद एक बाइक को ठोकर मारने के कारण पुलिस की गिरफ्त में आ गया। इस हादसे में 2 लोगों की जान भी चली गई।
एक पखवाड़े के भीतर पशु तस्करी से जुड़े दो ट्रकों को सीधे पुलिस की बजाय अन्य तरह की घटनाओं या सूचनाओं के उपरांत पकड़े गए हैं। सीधी जिले से जुड़ी अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा कसना अभी बाकी है।
News TOP Footer