व्यवसाय की अनुमति न मिलने पर डीजे टेन्ट रोड लाइट का व्यवसाय करने वाले लोग परेशान होकर सड़कों पर उतरे

0 364
Main Ad1

कृतिका सीधी :

कोरोना काल में लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सरकार द्वारा अनेकों प्रतिबंध लगाए गए हैं जिसमें बहुत से लोगों के रोजगार जीविको पार्जन के संसाधन पूरी तरह से प्रभावित है और बंद है लोगों को जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है और लोगों को आर्थिक तौर पर भारी क्षति पहुंची है ऐसे में अब जब देश लाक डाउन 4 के नियमों के अनुसार चलेगा जिसमें सप्ताह में सभी दिन बाजार खुल सकेंगे बसें चल सकेंगे ट्रेन मेट्रो सभी चीजें संचालित होंगी ऐसे में अनुमति ना मिलने से डीजे टेन्ट रोड लाइट का व्यवसाय करने वाले लोग परेशान होकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं 3 सितंबर को शहर में डीजे बैंड रोड लाइट केटरिंग हलवाई का काम करने वाले व्यवसायी श्रमिक काम धंधा शुरू करने की परमिशन देने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए और हाथों में तख्तियां लेकर अपनी समस्या को बुलंद किया सड़कों में रैली निकालकर अपनी आवाज बुलंद करने के बाद सभी लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिले के अधिकारियों को अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर उन्हें भी अपना काम धंधा शुरू करने की अनुमति देने की मांग की है। रैली निकालने वाले लोगों का कहना है कि यदि हमें अब सरकार काम शुरू करने की अनुमति नहीं देगी तो हमारे परिवार भूखों मरने की कगार पर पहुंच जाएंगे अब देखना यह है कि प्रशासन इनकी रोजी रोटी को शुरू करने के लिए अनुमति देता है या नहीं।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer