कुसमी नायाब तहसीलदार पर हुए हमले में स्थिति अभी भी नाजुक; वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया


Kritika sidhi :
1 सितंबर की रात लगभग 9 बजे सीधी जिले के आदिवासी बहुल कुसमी में उस समय हड़कंप मच गया जब खबर मिली की तहसील के नायब तहसीलदार पर आज्ञात लोगों ने बीती रात में उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया है और हमले में नायब तहसीलदार लवलेश मिश्र गंभीर रूप से हो गए हैं मामले की जानकारी लगते ही सीधी जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रविन्द्र चौधरी सहित जिले का तमाम प्रशासनिक अमला जिला अस्पताल पहुंच गया बताया गया की हमले में घायल नायब तहसीलदार को पहले कुसमी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें सीधी रेफर किया गया था लेकिन जिला अस्पताल में भी उनकी हालत में कोई सुधार ना होने पर उन्हें फिर रीवा रेफर किया गया जहा उनका ऑपरेशन किया गया है और उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है बदमाशों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए हैं 3 सितंबर को एक विशेष मुलाकात के दौरान सिटी हलचल ने जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी से कुसमी नायब तहसीलदार पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में जानकारी मांगी तो उन्होंने सिटी हलचल को जानकारी देते हुए बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है अभी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है आगे जिले के कलेक्टर अरविंद चौधरी ने बताया कि घायल नायब तहसीलदार लवलेश मिश्रा का रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
