अनलॉक 4 की नई गाइडलाइन जारी; रविवार को लॉकडाउन समाप्त


कृतिका सीधी :
एक से 30 सितंबर तक की अवधि के लिये भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स के पालन हेतु प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिये हैं। अपर मुख्य सचिव गृह डाॅ. राजेश राज©रा ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि रियायतो के साथ अनलाॅक 4 की गाइडलाइन्स जारी की गई हैं। उन्होने बताया कि कोरोना की चेन-ब्रेकिंग के लिये आवश्यकतायो को दृष्टिगत रखते हुए पुख्ता प्रबंध कर निश्चित लोगो की उपस्थिति में 21 सितंबर के बाद कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। गाइडलाइन्स का उल्लंघन होने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की जाने वाली एसओपी के बाद 21 सितंबर से अधिकतम 100 लोगो की उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक अकादमिक, स्पोर्ट्स मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक और अन्य सामुहिक कार्यक्रम किये जा सकेंगे। इसमें भी फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्केनिंग और सेनेटाइजेशन के प्रबंध रखना अनिवार्य रहेगा। 21 सितंबर 2020 से कन्टेंमेंट जोन के बाहर के स्कूलो में आनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग की गतिविधियाँ संचालिक हो सकेंगी। स्कूलो में 50 प्रतिशत टीचिंग और नाॅन-टीचिंग स्टाफ को बुलाया जा सकेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी पालको की सहमति से स्कूलो में शिक्षको से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिये आ सकेंगे। राष्ट्रीय संस्थानो और इससे पंजीकृत संस्थानोमें लघु कोशल शिक्षण की अनुमति रहेगी। उच्च शिक्षा विभाग गृह मंत्रालय की सहमति से शोधार्थियो और तकनीकि व्यावसायिक कार्यक्रम में स्नातकोत्तर कक्षाओ में अध्ययनरत छात्र को कोविड-19 की गाइडलाइन्स अनुसार अनुमति प्रदान कर सकेगा। 30 सितंबर तक स्कूल, कालेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। इनमें नियमित संचालित होने वाली गतिविधियाँ नहीं होगी। भारत सरकार द्वारा जारी अनलाॅक 4 की गाइडलाइन्स में राज्य स्तर से किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिये राज्य सरकार धारा 144 का प्रयोग कर सकती हैं। गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अपर मुख्य सचिव (गृह) डॉ. राजेश राजौरा ने म.प्र. शासन द्वारा 6 अगस्त 2020 को रविवार को लॉकडाउन संबंधी जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया है अब रविवार को म.प्र में लॉकडाउन नहीं रहेगा।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
