जिले में कानून व्यवस्था पर समाजवादी पार्टी सीधी ने लगाए कई गम्भीर आरोप


कृतिका सीधी :
सीधी जिले के कई थानों में नगर निरीक्षकों के पदस्थ ना होने की वजह से कानून व्यवस्था को लेकर अब आरोप.प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए हैं 1 सितंबर को सीधी जिला समाजवादी पार्टी की आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारिओं से चर्चा के बाद विधायक पद के उम्मीदवार रहे रामप्रताप यादव ने सिटी हलचल से बात करते हुए जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और कहा कि इस जिले में कानून व्यवस्था अब लड़खड़ा ने लगी है और नगर निरीक्षकों के पदस्त ना होने की वजह से विसंगतियां सामने आने लगी है राम प्रताप यादव ने आगे सिटी हलचल से चर्चा करते हुए कहा कि इस जिले में लोग रोजगार के लिए परेशान हो रहे हैं समस्याएं बढ़ गई हैं लेकिन शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता राम प्रताप यादव ने जिले की समस्याओं को लेकर आने वाले समय में धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने की बात कही।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
