गांजे के हरे पेड़ के साथ आरोपी गिरफ्तार

0 294
Main Ad1

मझौली पुलिस कार्यवाही में जुटी

सीधी:धर्मेंन्द्र

Main Ad1
पुलिस थाना मझौली अंतर्गत ग्राम नौढिया में गाँजा के हरे पेड़ों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन संजीवनी के तहत मझौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां गांजा के बरसों पुराने 11 हरे पेड़ वजन लगभग 20 किलो के साथ आरोपी संपत बहेलिया पिता छोटेलाल बहेलिया उम्र 50 वर्ष निवासी नौढिया, थाना मझौली को गिरफ्तार किया गया है।
 थाना प्रभारी मझौली को मुखबिर से मिली खबर के संबंध में विभागीय अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर चिन्हित किए गए स्थल में छापा डालकर घर के पिछवाड़े कुआं के समीप लगाए गए बरसों पुराने गांजे के पेड़ों की बरामदगी करते हुए  करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
News TOP Footer