अमिलिया थाना पुलिस ने 350सी सी नशीली कफ सिरप कीमती 50 हजार के साथ दो आरोपी एक पिकअप के साथ गिरफ्तर किया

0 264
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजू लता पटले के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान संजीवनी के तहत अमिलिया थाना पुलिस ने 350सी सी नशीली कफ सिरप कीमती 50 हजार के साथ दो आरोपी एक पिकअप के साथ गिरफ्तर किया गया है बताया गया की अमिलिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक पिकअप वाहन में कोरेक्स की खेप लेकर आ रहे है जिसे गंभीरता से लेते हुए अमिलिया पुलिस ने मुड़ा पहाड़ में घेराबंदी कर उक्त वाहन को रुकवाया जिसमें से 3 पेटी में 350 सी सी नशीली कफ सिरप मिली आरोपी से नाम पता पूछने पर अपना नाम विपिन पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र 24 साल निवासी भैसोंर थाना हालिया जिला मिर्जापुर तथा विजय कुमार जैसवाल पिता सीताराम जैसवाल उम्र 20 साल निवासी भैसोर थाना हालिया जिला मिर्जापुर के रहने वाला बताया । उक्त दोनों आरोपियों से नशीली कप सिरफ के परिवहन संबंधित वैध कागज़ात मंगा गया जो ना होना बताया जिस पर उक्त दोनों आरोपियों का कृत्य धारा 8/21 22 एनडीपीसी एक्ट 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत दंडनीय होने से उक्त 350 सीसी कप सिर्फ तथा लिप्त वाहन को जप्त कर धारा 8/21/22 एनडीपीसी एक्ट 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer