जिले में मिले फिर 12 नए कोरोना मरीज; नहीं थम रहा है सिलसिला


कृतिका सीधी :
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् बी एल मिश्रा के द्वारा जानकारी दी गई है कि आज दिनांक 28 अगस्त को रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से 405 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें से 9 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वहीं सीधी ट्रू नॉट लैब से प्राप्त रिपोर्ट में 3 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें 4 व्यक्ति क्रमशः 3 वर्ष 6 वर्ष 24 वर्ष और 32 वर्ष करमई मझौली 19 वर्षीय युवक भुईमाड़ 34 वर्षीय पुरुष रामपुर सिहावल 44 वर्षीय पुरुष हिनौती राजगढ़ 26 वर्षीय युवक रामगढ़ सीधी 45 वर्षीय पुरुष टीकट बरीगंवा 30 वर्षीय आईडीबीआई बैंक का कर्मचारी केंद्रीय विद्यालय के पास वार्ड नं 10 उत्तर करौंदिया की पूर्व संक्रमित की 6 वर्षीय बच्ची तथा 75 वर्षीय सोनवर्षा की महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कंटेन्मेंट एरिया बनाने की कार्यवाही की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 5 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इन्हें होम आइसोलेशन में एक सप्ताह के रहने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है तथा सभी आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है। अब जिले में कुल 292 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 218 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 72 हो गए हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
