रिश्वत लेते हुए पटवारी रंगे हाथों चढ़ा पुलिस की गिरफ्त में


कृतिका सीधी :
मध्यप्रदेश के शासकीय विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो गई है कि आए दिन कोई न कोई मामला सामने आ जाता है ऐसा ही एक मामला सीधी जिले के रामपुर नैकिन हल्का मनकीसर से आया है जहां उक्त हल्का का पटवारी बंटवारा नामांतरण के नाम पर 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त पुलिस रीवा के चंगुल में फंस गया बताया गया कि हल्का के पटवारी ने गांव के ही अजय शुक्ला से बटवारा के लिए 3 हजार रूपए की मांग की थी और बातचीत के दौरान उनसे 500 रूपए प्राप्त कर लिए थे शेष 25 सौ रूपए उनसे लेने के लिए उन्हें अपने सीधी स्थित आवास में बुलाया था लेकिन इसी दौरान फरियादी अजय शुक्ला ने मामले की जानकारी रीवा लोकायुक्त को दे दी जिसके बाद लोकायुक्त के फैलाए गए जलाए गए जाल में पटवारी महेश कुमार रावत फस गया लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोर पटवारी को उसके सुभाष नगर स्थित आवास में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और शेष कार्यवाही के लिए उसे सीधी शहर के उच्च विश्रामगृह ले आई जहां पर सारी कार्यवाही पूरी की गई लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही में डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार और उनके नेतृत्व में 20 सदस्य दल ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया और आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के दौरान फरियादी अजय कुमार शुक्ला निवासी मनकीसर ने मीडिया को मामले की जानकारी दी।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
