देवघटा हत्याकांड के तीसरे आरोपी ने कोर्ट में कल शनिवार दोपहर 12 बजे के लगभग सरेंडर कर दिया, जहां कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी तथा उसके परिजनों ने जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण के दौरान घंटों ड्रामा कर पुलिस को ही गाली गलौज करते रहे।
बीते 26 जून शुक्रवार को कोतवाली अंतर्गत देवघटा में रवि सिंह पिता हरि मंगल सिंह की दादी की पेंशन को लेकर तीन आरोपी बबलू उर्फ लवकेश सिंह पिता महादेव सिंह तथा मनोरमा सिंह पति लवकेश सिंह ने अपने बेटे भानु प्रताप सिंह के साथ मिलकर कुल्हारी लाठी तथा हसिये से विपिन उर्फ रवि को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया था जहां रवि सिंह की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 294 ,323, 506 302 ,34 के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
मृतक विपिन उर्फ रवि की मौत के बाद तीसरा आरोपी भानु प्रताप सिंह पिता लवकेश सिंह 2 महीने से फरार चल रहा था। जहां बीते शनिवार को दोपहर 12 बजे आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था सरेंडर के दौरान कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जिला चिकित्सालय में घंटों चला ड्रामा
कोर्ट से आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जिला चिकित्सालय में घंटों ड्रामा चला। आरोपी तथा आरोपी के परिजनों द्वारा यह ड्रामा वकायदे फिल्मी अंदाज में किया जा रहा था। पुलिस अभिरक्षा में सौंपे जाने के बाद हत्या का तीसरा आरोपी भानु प्रताप सिंह मेडिकल परीक्षण के दौरान चक्कर आने तथा तबीयत खराब होने का बहाना करने लगा था। जहाँ कोतवाली तथा जमोड़ी पुलिस आरोपी को उपचार करवाने के लिए जिला चिकित्सालय में लेकर आई थी, जहां आरोपी के परिजन घंटों कोतवाली तथा जमोडी पुलिस समेत मीडिया को अश्लील गाली गलौज करते रहे, इस दरमियान लोगों का काफी संख्या में हुजूम इकट्ठा रहा।