अनियंत्रित पिकअप घुसी घर में


सीधी: धर्मेन्द्र
शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे स्थानीय फुलमती माता मंदिर ऊॅची हवली के समीप एक महेन्द्रा बोलेरा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने घर के प्रमुख द्वार पर घुस गयी। घटना के संदर्भ में स्थानीयजनों ने बताया कि वाहन क्रमांक एमपी 53 जीए 2574 जो कि रवीन्द्र कुमार गुप्ता वार्ड क्रमांक 14 सीधी के नाम से पंजीकृत है जिसे रवि मिश्रा चला रहा है। जानकारी के मुताबिक वाहन चालक शाम के समय जैसे ही फुलमती माता मंदिर ऊॅची हवली के समीप पहुॅचा तो उसे मिर्गी आ गयी और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने घर की ओर मुड़ गया। जहां घर के प्रमुख द्वार पर खड़ी स्कूटी बोलेरो पिकअप की चपेट में आने से चकना चूर हो गयी है। उक्त घटना की चपेट में अन्य किसी के न आने के चलते लोगों ने राहत की सॉस ली। बताया जा रहा है कि मिर्गी के कारण वाहन चालक को अचेत अवस्था में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहॉ उसका उपचार चल रहा है। वाहन चालक को मामूली चोंटे आयी हैं।

