: मध्य प्रदेश सचिव संगठन ने भाजपा जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र शरण सिंह चौहान को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पंचायत मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के प्रति समर्थन मांगा

0 335
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मध्य प्रदेश सचिव संगठन ने भाजपा जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र शरण सिंह चौहान को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पंचायत मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के प्रति समर्थन मांगा। सौपे गए ज्ञापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में भी शिवराज सरकार हर वर्ग के साथ.साथ आपके साथ भी खड़ी है ।पंचायत सचिव प्रदेश की 23000 से अधिक पंचायतों में विकास की रीढ़ हैं। हमारी सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। शिवराज सरकार सबका साथ सबका विकास में सातों दिन 24 घंटे लगी हुई है। सचिव संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह ने सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि पंचायत सचिवों का संविलियन होए सातवें वेतनमान दिए जाएंए अनुकंपा नियुक्ति के नियमों का सरलीकरण होए पेंशन व्यवस्था लागू होए वेतन भुगतान में ट्रेजरी व्यवस्था हो एउपस्थिति ऑफलाइन होए प्रमोशन प्रक्रिया बहाल होए धारा 92 का दुरुपयोग बंद हो जैसी महत्वपूर्ण मांगे की गई हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा पदाधिकारियों में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला जिला महामंत्री डॉ देवेंद्र त्रिपाठी जिला मंत्री रविचंद्र सिंह परिहार नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी देव कुमार सिंह चौहान तुषार द्विवेदी के साथ संगठन सचिव के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सीताराम सिंह अर्जुन पटेल जिला सचिव सुंदर सिंह संजय सिंह बघेलएहिंन्छलाल साकेतए रजनीश कुमार पांडेयए पवन कुमार मिश्राए अजय कुमार सिंहए हर्ष नारायण सिंहए सुनील सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer