सद्भावना दिवस के अवसर पर सीधी कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में दिलाई गई सद्भावना की शपथ


कृतिका सीधी :
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा आज सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर सीधी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने सद्भावना शपथ के अंतर्गत शासकीय कर्माचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने एवं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलाई।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
