18 अगस्त को सीधी में जन अस्मिता यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने पत्रकार वार्ता आयोजित की

0 235
Main Ad1

कृतिका सीधी :

18 अगस्त को सीधी शहर के एक रेस्टोरेंट में जन अस्मिता यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने पत्रकार वार्ता बुलाई पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में गोबर प्लांट लगे जिससे और सरकार आम जनों से गोबर क्रय करें मध्यप्रदेश में सैनिक आयोग का गठन हो राजस्व प्रकरणों का यथा शीघ्र निराकरण हो और बेरोजगारों को स्थानीय उद्योगों में 70ः रोजगार की भागीदारी सुनिश्चित हो पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने मंदिर मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर भी तीखे प्रहार किए इसके साथ ही लक्ष्मण तिवारी ने प्रदेश की सरकार को भी आड़े हाथों लिया पत्रकार वार्ता के दौरान लक्ष्मण तिवारी ने विंध्य क्षेत्र के विधायकों पर भी कई आक्षेप लगाए और पृथक विंध्य प्रदेस पर चर्चा की पत्रकार वार्ता में विंध्य क्षेत्र के अनेक सेवानिवृत्त फौजी भाई भी मौजूद थे लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी सरकार को गोबर प्लांट लगाकर लोगों से 5 रुपए किलो की दर से गोबर खरीदना चाहिए सिटी हलचल द्वारा बिजली के मुद्दे पर उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा की इसका खामियाजा शिवराज सरकार को भोगना पड़ेगा।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer