7 और 9 साल से फरार चल रहे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे : सीधी


कृतिका सीधी :
सीधी जिले में पदस्थ पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने जब से इस जिले की कमान संभाली है तब से इस जिले में अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं और अपराधियों को छिपने की जगह नहीं मिल रही है पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने इस जिले में विगत कई वर्षों से फरार चल रहे अपराधियों को उन्हें उनकी असली जगह जेल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है और जिसके नतीजे भी आने लगे हैं जिले की पुलिस जो कभी इन अपराधियों का कई वर्षों पता नहीं लगा पाई आज जिले की वही पुलिस पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन में उन्हें ढूढ़ कर निकाल रही है उसी कड़ी में जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी उपनिरीक्षक पवन सिंह के नेतृत्व में अपराध क्रमांक 242 11 धारा 294 324 506 34 आईपीसी का आरोपी प्रदीप सिंह पिता कृष्ण प्रताप सिंह उम्र 40 साल निवासी लकोडा थाना कमर्जी जो विगत 9 वर्षों से निरंतर फरार चल रहा था को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इस संपूर्ण कार्रवाई में उपनिरीक्षक पवन सिंह आरक्षक रण बहादुर व राजकुमार का सराहनीय योगदान रहा एक अन्य मामले में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पांडेय के नेतृत्व में 7 वर्षों से लगातार फरार चल रहे आरोपी जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था मंदा उर्फ महेंद्र केवट पिता विदेशी केवट उम्र 20 वर्ष निवासी थनाहवा टोला थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 352 458 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध था। उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक इंद्रबलीए आरक्षक अनिल यादव व हरिशंकर द्विवेदी का अहम योगदान रहा जिले के पुलिस अधीक्षक की इस आक्रामक कार्रवाई से इस जिले में बरसों से अपराध करके फरार रहे अपराधी अब या तो सरेंडर करने के मूड में है या तो जिला छोड़कर भागने की फिराक में है क्योंकि उनको समझ में आ रहा है कि किसी न किसी दिन उनकी गर्दन पुलिस के हाथ लग जाएगी और उनको अपनी करनी का फल भुगतना पड़ेगा।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
