अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं प्रखर वक्ता राजीव त्यागी का एक टीवी डिबेट के दौरान हृदय गति रुक जाने से बुधवार की शाम अचानक निधन हो गया है। श्री त्यागी के निधन पर कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर छा गई। श्री त्यागी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि श्री त्यागी का निधन स्तब्ध करने वाला है। वो कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उनके निधन से कांग्रेस की जो क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
राजीव त्यागी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा है कि श्री त्यागी का निधन स्तब्धकारी है। कांग्रेस पार्टी ने एक समर्पित निष्ठावान राजनेता खो दिया है। राजीव त्यागी के रूप में कांग्रेस ने अपनी आवाज और देश ने विपक्ष की आवाज खोया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने तथा परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। राजीव त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त करने एवं श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख नेताओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ,पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी, पूर्व विधायक तिलक राज सिंह, पंजाब सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह चौहान चिंतामणि तिवारी ,वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदोरिया , नवीन सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू ,सुरेश प्रताप सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।