जिला में यूरिया की भारी कमी से किसान परेशान हैं। एक तो कम बरसात होने के वाबजूद अपने व्यक्तिगत संसाधनों से अपने-अपने खेत की बुवाई कर, अब एक-एक किलो यूरिया के लिए किसान तरस रहे हैं।
किसानों को चुनाव पूर्व आय दोगुनी करने का वायदा करने वाली सरकार ने इस वर्ष गरीब, सीमान्त किसानों को मिनीकिट एवं उन्नत बीज नहीं दिए गए, फिर भी किसान मंहगे बाजार मूल्य पर बीज खरीद कर बोनी करने के बाद अब सहकारी समितियों में मिलने वाली रासायनिक खाद, यूरिया को तरस रहे हैं।
राजेन्द्र सिंह भदौरिया पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ने पत्र के माध्यम से अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष से आग्रह किया है कि वो मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं सहकारिता मंत्री से चर्चा कर जिला सीधी को यूरिया का पर्याप्त आवंटन दिलाने की किसान हितैषी पहल करें।