डॉ. मिश्रा द्वारा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के जांच एवं समय पर उपचार के लिए जिले से विशेषज्ञों की टीम बनाकर भेजने के लिए बताया गया।

0 216
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल मिश्रा ने बताया कि शनिवार को विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं विकास खंड कम्युनिटी मोबिलाइजर की स्थानीय कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित कर विटामिन ए अनपूरण, परिवार कल्याण,एन.सी.डी. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अंतर्गत गतिविधियों की समीक्षा की गई। समीक्षा में डॉ. मिश्रा द्वारा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के जांच एवं समय पर उपचार के लिए जिले से विशेषज्ञों की टीम बनाकर भेजने के लिए बताया गया। विशेषज्ञों की टीम द्वारा प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को विकासखंड स्तर पर ऐसी गर्भवती महिलाएं जो गंभीर रक्ताल्पता एवं दूसरे कारणों से उच्च जोखिम की श्रेणी में आती है, उनका परीक्षण एवं जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को सुरक्षित करने के लिए भावी योजना तैयार करेंगे। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को पूर्व से चिन्हित कर समय से विकासखंड तक पहुंचाने की व्यवस्था संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारियों द्वारा की जाएगी। साथ ही निर्देशित किया गया है कि 10 अगस्त को कृमि नाशन दिवस मनाया जाता है, जिसकी जागरुकता प्रत्येक स्तर से सामुदाय में पहुंचाना आवश्यक है, लोगों को यह जानकारी दी जाए कि अस्वच्छ जल, भोजन,अन्य दूषित सामग्रियों के उपयोग एवं अधपका कच्चा भोजन करने से बच्चों एवं बड़ों में विभिन्न प्रकार के आंत में रहने वाले कृमि पैदा हो जाते हैं जो हमारे भोजन के पोषक तत्वों को स्वयं ग्रहण करते हुए हमारे शरीर को कमजोर एवं दुर्बल बना देते हैं। इन कृमियों के विनिस्टिकरण के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की 400 एमजी की टेबलेट निरूशुल्क उपलब्ध है, प्रत्येक 6 माह में सभी को इसका सेवन करना चाहिए तथा साफ स्वच्छ अन्न,जल, पका हुआ भोजन ग्रहण करना चाहिए।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer