संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने जताया सरकार की नीति का विरोध

0 265
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र
Main Ad1
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजीव गौतम के नेतृत्व में आज जिले व ब्लॉक स्तर में आधी रोटी व थाली के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताया गया।
 कोरोना में दिन-रात जंग लड़ रहे प्रदेश भर के 19000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जिसमें संविदा चिकित्सक, नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन एवं प्रबंध इकाइयां ऑपरेटर आयुष एड्स टीवी पर योजना के समस्त कर्मचारी शामिल हुए।
 जिला अध्यक्ष राजीव गौतम द्वारा बताया गया यह प्रोग्राम सभी कर्मचारियों द्वारा थाली में आधी रोटी के साथ अपने अपने कार्यस्थल पर प्रदर्शन किया गया यह प्रदर्शन प्रदेश के साथ साथ सभी 52 जिलो में किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा नियमितीकरण ना किए जाने एवं 5 जून 2018 सामान्य प्रशासन की संविदा नीति नियमित समकक्ष पद 90% वेतनमान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 2 साल बीत जाने के बाद भी लागू न होने से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश बना हुआ है। कोविड-19 में ड्यूटी के दौरान 6 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हुई आकस्मिक मृत्यु स्वास्थ्य बीमा प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी शहीद कोरैना योद्धा के परिवार को ₹5000000 रुपए व अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई। मुख्यमंत्री कोविड-19 कल्याण योजना से  संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य कर्मचारी वंचित है उन्हें ₹10000 अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि अभी तक नहीं दी जा रही है। बिना बीमा ,पेंशन,अनुकंपा, सामाजिक सुरक्षा महागाई दैनिक भत्ता नियमित की तुलना में आधे वेतन में काम कर रहे है।
 संघ ने सरकार पर आरोप- भाजपा सरकार के द्वारा स्वयं अपनी सरकार द्वारा निर्मित,  और पारित हो चुके  नियमों का पालन कराने में पूर्णत :नाकाम और असफल है।
News TOP Footer