सिंगरौली में कोरोना विस्फोट; जिला जेल में पाए गए कई मरीज

0 210
Main Ad1

कृतिका सीधी :

 

अब खबर सिंगरौली जिले से जहा 3 दिनो की राहत के बाद एक बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है जिले में एक साथ 25 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं इस दौरान सिंगरौली जिला जेल में सबसे ज्यादा 21 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंम्प मच गया है आज मंगलवार की सुबह रीवा से आई जाँच रिपोर्ट में जिला जेल की 6 महिला बंदी और 14 पुरुष बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि एक जेल प्रहरी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसके बाद अब जेल प्रशासन और जिला प्रशासन इनके कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशने में जुटा हुआ है हैरानी की बात यह भी है कि आखिर जेल के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण कैसे पहुंचा फिलहाल सभी संक्रमित बंदियों को जेल के भीतर ही आईसोलेट कर दिया गया है और बाकी जेल के ऐसे सभी संदिग्ध बंदियों का कोरोना टेस्ट कराए जाने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं जो सिगरौली के जिला जेल में मिले संक्रमित कैदियों के प्रत्यक्ष संपर्क में आए है सिंगरौली जिला जेल में वर्तमान में कुल 558 बंदी कैद है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer