अवैध हथियार रखकर वारदात को अंजाम देने के फिराक में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


कृतिका सीधी :
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध धारदार हथियार रख वारदात को अंजाम देने की फिराक मैं बैठे आरोपी को गिरफ्तार कर आयुध अधिनियम की धारा 25. 2 के तहत कार्रवाई की जाकर न्यायालय पेश किया गया । बताया गया की मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर आरोपी सुमित पटेल पिता वंस पति पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम झाझ थाना रामपुर नैकिन अपने गांव के पास गड्डी रोड नहर पर लोहे का धारदार औजार ;बका लिए बैठा हुआ था जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था उपरोक्त व्यक्ति से हथियार के संबंध में लाइसेंस की मांग की गई जो हथियार के संबंध में कोई लाइसेंस नहीं होना बताया जिस पर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार की जब्ती बनाकर आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25. 2 के तहत मामला कायम कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक एलबी सिंह आरक्षक. अमित तिवारी रामप्रकाश साकेत व लाल बहादुर साकेत का शामिल रहे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
