कोविड 19 से बचाव हेतु जिला के नगरपालिका में स्थापित किया गया मास्क बैंक


कृतिका सीधी :
नगर पालिका द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान के तहत नगर पालिका सीधी में मास्क बैंक स्थापित किया गया है जहां मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्धारित दर पर स्व सहायता समूहों द्वारा मास्क खरीद कर जरूरतमंदों को प्रदान किया जाना है। इस हेतु शहर के गणमान्य नागरिक एवं नगर पालिका परिषद सीधी में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी द्वारा निकाय में स्थापित मास्क बैंक में आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया गया है। जिनके नाम इस प्रकार हैं- भोला प्रसाद गुप्ता, सवाई सिंह राजस्थान मिष्ठान, पूरन गुप्ता एवं विजय जायसवाल द्वारा 555 रुपये, डॉ. अमर सिंह परिहार सीएमओ नगर पालिका, अमित सिंह चैहान, पवन सिंह, राघव भान सिंह, चांदनी चुगवानी , इंद्रभान सिंह परिहार एवं संजय तिवारी द्वारा 500 रुपये, महेश गुप्ता द्वारा 250 रुपये, हनुमान प्रसाद द्विवेदी द्वारा 200 रुपये, ओम प्रकाश सिंह, मनोज कुमार चैबे सिटी मिशन मैनेजर, गौरव सिंह, कुमार चैधरी ने उक्त अभियान में नागरिकों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की गयी है

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
