मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर अयोध्या में भगवान राम की भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के पूर्व संध्या पर देश एवं प्रदेश की खुशहाली समृद्धि तथा कोविड-19 से सुरक्षा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा जिला अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय राम जानकी मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का विधि विधान से पूजन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम एवं हनुमान जी महाराज का स्मरण करते हुए प्रदेश को शीघ्र ही कोरोना से मुफ्त दिलाने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम जी का भव्य मंदिर निर्माण का सपना हर हिंदुस्तानी का रहा है जो कल पूरा हो रहा है । उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने 1986 में ही रामलला का ताला खुलवा कर मंदिर का शिलान्यास एवं राम लला की मूर्ति की स्थापना की औपचारिकता पूरी की थी । उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहाराव भी मंदिर निर्माण के प्रबल पक्षधर थे। वो कानून बनाकर सीधे मंदिर निर्माण करना चाहते थे इसके लिए उन्होंने अध्यादेश भी लाया था लेकिन तत्कालीन विपक्षी दलों के विरोध के कारण मामला लटक गया था।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वर्षों पहले श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का जो प्रयास स्वर्गीय श्री राजीव गांधी एवं पीवी नरसिम्हा राव ने किया था वह अब कोर्ट के निर्णय के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फलीभूत होने जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा श्री राम जन्मभूमि में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य मंदिर निर्माण से देश में सुख समृद्धि एवं एकता व भाईचारे में वृद्धि होगी। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण सभी के लिए अभूतपूर्व गौरव की बात है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू ,संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ,महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह ,प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ,महामंत्री अरविंद तिवारी ,अशोक कोरी ,ओंकार सिंह करचुली , राज बहोर जयसवाल, श्रवण सिंह ,दीपक मिश्रा, रीता सोनी, पुष्पा सिंह, माधुरी सिंह ,रेखा सिंह, प्रकाश सिंह परिहार ,रजनीश श्रीवास्तव, जान आलम खान ,विक्रम सिंह पिंटू ,अश्विनी सिंह परिहार, ओमप्रकाश सिंह, सज्जन सिंह परिहार, शशांक सिंह ,राज सिंह, अमन सिंह ,ध्रुव सिंह सहित कई कांग्रेश कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए आवश्यक दूरी एवं फेस मास्क का उपयोग किया गया।