काग्रेस आईटी सेल ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

0 263
Main Ad1

कृतिका: सीधी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के सभी आईटी एवं सोसल मीडिया सेल के जिला अध्यक्षों की वर्चुअल मीटिंग बुलाई थी। बैठक में श्री नाथ ने सभी अध्यक्षों एवं उनकी टीम से आह्वान किया था कि मंगलवार 4 अगस्त को सभी लोग मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जानकी जी एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना कर अपने घरों एवं नजदीक मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शाम को अपने अपने घरों में दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाएं।
Main Ad1
 प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के विशेष निर्देश पर आईटी एवं सोसल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह एवं उनकी टीम भूपेन्द्र सिंह, प्रेमलाल पनिका, राघवेन्द्र सिंह, अजय कुशवाहा, शिवेन्द्र सिंह, शिवनारायण सोनी, राहुल सिंह, अमर नाथ जायसवाल, रविनाथ गोस्वामी, भुवनेश्वर जैसवाल, रामप्रसाद प्रजापति, रामप्रसाद बैगा, रोहित, सोनू आदि ने मंदिरों एवं घर पर पूजा अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर देश के सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुख शांति की मंगल कामना की गई।

 

एन टीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –

News TOP Footer