जमीनी विवाद को लेकर ग्राम पड़रिया में दो पक्षों में मारपीट; मुख्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस नहीं दर्ज कर रही है मामला

0 391
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम पड़ेनिया में जमीनी विवाद को लेकर विगत दिनों हुई मारपीट में दोनों पक्षों से लोग घायल हुए लेकिन मुख्य रूप से जो मारपीट में शामिल थे उन पर पुलिस मामला दर्ज ना कर उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है जबकि इनका मेडिकल भी हुआ था। फरियादी पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रिय शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके घर के नाबालिक बच्चे जो मारपीट में नहीं थे उन पर भी मामला दर्ज कर दिया गया है लेकिन जो लोग मारपीट में मुख्य रूप से शामिल थे उनका नाम रिपोर्ट से हटा दिया गया है। फरियादी सुधाकर मिश्रा के अनुसार उनका जमीनी विवाद परिवार के लोगों से चल रहा है। विवाद को लेकर गत 17 जुलाई को लाठी डंडे से उनके परिवार पर हमला कर दिया गया। जिसमें कई लोग घायल हुए। बचाओ के दौरान हुई मारपीट में विरोधी पक्ष के लोग भी घायल हुए। मारपीट में मुख्य रूप से विरोधी पक्ष से कमलेश मिश्रा एवं अशोक मिश्रा शामिल थे जिनके खिलाफ रिपोर्ट भी कि गई लेकिन पुलिस इनका नाम रिपोर्ट में दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस द्वारा चंद्रभूषण मिश्रा चंद्रकांत मिश्रा विनोद मिश्रा राजेश मिश्रा दीपक चंद्रिका एवं शीतला के विरुद्ध धारा 147 148 294 323 506 के तहत मामला दर्ज किया है लेकिन जो लोग मारपीट में मुख्य रूप से शामिल थे जिनका नाम मेडिकल के दौरान भी घायल लोग पुलिस को बता रहे थे उन पर पुलिस द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को घटना में शामिल ना होने की बात कह रही है। पीड़ित ने सिटी हलचल को मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer