क्रेशर से चुराये 3 लाख 40 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार

0 453
Main Ad1

कमर्जी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 

Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र 

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कमर्जी को बड़ी सफलता मिली है। 1 माह पूर्व क्रेशर से चुराए गए लगभग 3 लाख 40 हजार रुपए के माल को बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि बीते 26 जून 2020 को फरियादी परिचय जौहरी निवासी रीवा द्वारा यह रिपोर्ट की गई कि ग्राम रोजहा थाना कमर्जी में फरियादी के स्टोन क्रेशर से मोटर व लोहे की चद्दर चोरी हो गई हैं जिस पर मामला कायम करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाना प्रभारी कमर्जी द्वारा टीम गठित कर जांच करने पर चोरी का सामान ले जाने वाली पिक अप के मालिक द्वारा बताया गया कि रीवा के ही अतुल उर्फ मानवेंद्र सिंह द्वारा पिकअप बुक करवाया गया था जिसके पश्चात मानवेंद्र सिंह को घेराबंदी करके पकड़ने पर मानवेंद्र सिंह के पास से 3 नग मोटर कीमती लगभग तीन लाख 40 हजार बरामद कर ली गई। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया गया कि चोरी में कमर्जी निवासी संतोष सिंह व एक अन्य कबाड़ी का सहयोग था जिसमें अतुल और मानवेंद्र सिंह व संतोष सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
News TOP Footer