कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी की अध्यक्षता में श्रमिकों को आजीविका उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार के लिए स्वैच्छिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं की बैठक का आयोजन किया गया

0 207
Main Ad1

कृतिका सीधी :

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी की अध्यक्षता में 20 जून 2020 से प्रवासी श्रमिकों एवं ग्रामीण प्रभावित श्रमिकों को आजीविका उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे 125 दिन के अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार के लिए स्वैच्छिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, जन अभियान परिषद् के प्रभारी जिला समन्वयक राजेश तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अवधेश सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, परियोजना अधिकारी महात्मा गाॅधी नरेगा के साथ जिले के समस्त विकासखण्डों से आये स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में कलेक्टर श्री चैधरी ने अभियान में स्वयं सेवी संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्णं बताते हुए कहा कि श्रमिक एवं हितग्राही मूलतः ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत ऐसे लाभार्थी होते हैं जिन्हें योजनाओं के बारे में समुचित जानकारी नहीं होती जिससे इन्हें समय पर लाभ उपलब्ध होने में कठिनाई होती है। स्वयंसेवी संस्थान श्रमिक और संस्था के बीच सेतु का काम कर सकते हैं जो क्रियान्वयन एजेन्सी और श्रमिक के मध्य समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्णं भूमिका निभा सकते हैं। वर्तमान में इस अभियान के दौरान हितग्राही मूलक एवं सामुदायिक कार्यों को जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में किया जा रहा है जिसमें श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए महात्मा गाॅधी नरेगा से अभिशरण कर कार्यों में श्रमिकों के लिए पर्याप्त कार्य उपलब्ध है। जिले में 221 सामुदायिक स्वच्छता परिसर, 361 कूप निर्माण, 89 आंगनवाड़ी , 16 ग्राम पंचायत भवन, वित्त आयोग के 571 कार्य, 2407 जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य, 7656 प्रधानमंत्री आवास, 161 सुदूर सड़क एवं एप्रोच सड़क के कार्य, 938 खेत तालाब, 543 हितग्राही गौशाला, 743 बकरी सेड, 109 मुर्गी पालन तथा 391 वर्मी कम्पोस्ट की यूनिट का निर्माण अभियान के दौरान किया जा रहा है जिसमें लगभग 22.40 लाख मानव दिवस सृजित होकर प्रवासी श्रमिकों एवं स्थानीय श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री चैधरी ने योजनाओं के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयंसेवी संस्थाओं को कार्यों के संबंध में ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराई जाय ताकि संस्था श्रमिकों को कार्यों की जानकारी प्रदाय कर सके एवं उन्हें कार्य स्थल पर पहॅुचाकर कार्य से जोड़ने में सहयोग कर सके। स्वयंसेवी संस्थान अपने सुझाव तथा ऐसे हितग्राही जो लाभ से वंचित हैं, लेकिन योजना में लाभ की पात्रता रखते हैं उनकी जानकारी भी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत को प्रस्तुत कर सकेगें जिससे सीधे तौर पर हितग्राही एवं श्रमिकों को योजनाओं के लाभ से जोड़ा जा सकेगा।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer