बहरी बाजार में आने जाने वालों का रास्ता रोकने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


कृतिका सीधी :
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बहरी उपनिरीक्षक रामदीन सिंह ’के नेतृत्व में आज दिनांक 21 जुलाई को बहरी बाजार में आने जाने वाले लोगो का रास्ता रोकना तथा उनसे गाली .गुप्तार करने वाले चार आरोपिओ के खिलाफ शांति भंग की शंभावना पर धारा 151 के तहत गिरप्तार कर न्यायलय बहरी पेश किया जहाँ से आरोपिओं को जेल भेजा दिया गया है। पकडे गए आरोपियों में युवराज हुसैन अंसारी पिता अब्दुल कलाम अंसारी उम्र 35 वर्ष निवासी कुबरा थाना बहरी रामबली केवट पिता राजबहादुर केवट उम्र 22 साल निवासी तिलाई थाना बहरी प्रदुमन कुमार दीक्षित पता रोहिणी कुमार दीक्षित उम्र 24 साल निवासी डढ़िया इंद्र कमल द्विवेदी पिता राम नरेश द्विवेदी उम्र 24 साल निवासी डढिया थाना बहरी शामिल है उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक पुरषोत्तम द्विवेदी आरक्षक दिनेश सिंह बृजेन्द्र सिंह रजनीश द्विवेदी सतीश तिवारी महेंद्र सिंह अखण्ड सिंह शामिल रहे हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
