20 जुलाई को सिटी हलचल द्वारा उठाए गए नाबालिग बच्चों के अपहरण के मामले में आरोपियों के विरूद्ध जिले की पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया

0 244
Main Ad1

 

कृतिका सीधी :

20 जुलाई को सिटी हलचल द्वारा उठाए गए नाबालिग बच्चों के अपहरण के मामले में आरोपियों के विरूद्ध जिले की पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। और जांच के लिए मामला कुसमी थाना पुलिस को दिया गया है। यह कार्यवाही जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार कुमावत के निर्देश पर की गई है। सोमवार को जिले के कुसमी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रामपुर टमसार से चार बच्चों को स्कार्पियों वाहन से आरोपी उन्हे बहला.फुसलाकर बाहर ले जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर उनके परिजन ने पीछा कर उसे सीधी में पकड़ लिया था। कोतवाली सीधी में फरियादी राम सिंह गोंड पिता भीम बली सिंह ४७ वर्ष निवासी रामपुर टमसार द्वारा की गई शिकायत के अनुसार उसके पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह 17 वर्ष व तीन अन्य बच्चे जिसमें आशीष सिंह पिता अमर बहादुर सिंह 16 वर्ष रामपुर टमसार अजय सिंह पिता सूर्यदीन सिंह 17 वर्ष ग्राम कोड़ार सूरज सिंह पिता बाबूलाल सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी रामपुर टमसार को ठेकेदार भीम सेन पिता लक्ष्मण सिंह गोंड निवासी भरसेड़ी थाना सरई जिला सिंगरौली द्वारा वाहन क्रमांक एमपी ५३ टीए २३२० एवं वाहन क्रमांक जेएच ०१ एएल ६४०३ में बैठाकर लेकर जा रहा था। आरोपी बच्चों को बहला.फुसलाकर साफ.सफाई व दूसरे काम दिलाने का लालच दिया था। जिसकी जानकारी गांव के ही अशोक सिंह से मिलने पर राम सिंह गोंड अपनी पत्नी खेलमती सिंह व पुत्र संतोष सिंह को लेकर एक दूसरे चार पहिया वाहन से पीछा करते हुए वह बाईपास से सीधी पहुंच गया जहां वाहन को पकड़ लिया गया है। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके से पहुंच कर वाहन और बच्चों को थाने ले आई । हालांकि इस दौरान मुख्य आरोपी निकल गया था मामले की जानकारी होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोतवाली पहुंची थी बाद में देर शाम आरोपी को पुलिस पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार कुमावत के निर्देश पर आरोपी के विरूद्ध धारा 363 374 ताहि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। अपराध कुसमी थाने का होने के कारण इसकी जांच और कार्यवाही के लिए मामला कुसमी थाना भेजा गया है ।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर करा हट कर –

 

News TOP Footer