जिले भर के गुंडे, बदमाशों पर पुलिस की इन दिनों गिर रही गाज

0 486
Main Ad1
अपराधियों की पुलिस ने कराई परेड 

Main Ad1

सीधी धर्मेंन्द्र: 

नवागत पुलिस कप्तान पंकज कुमावत ने अपराधों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु नवीन पहल शुरू करते हुए जिले के सभी थाना एवं चौकियों के अंतर्गत निगरानी सुदा बदमाश, गुंडों की परेड कराई गई।
जिले के भीतर बढ़ते संगठित अपराधों के मद्देनजर बहरी रामपुर नैकिन कमर्जी थानों में दर्ज निगरानीशुदा गुंडे, बदमाशों की शुक्रवार को थाने में परेड कराई गई।
 पुलिस कप्तान पंकज कुमावत के निर्देश पर दो दर्जन से ज्यादा गुंडे, बदमाशों ने थाने में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, ये सभी अतीत में विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में लिप्त कर पाए गए थे जिन पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामले भी दर्ज हैं। इस परेड का मकसद इन गुंडों बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने, उनके जीवन यापन के साधनों को जानना व उनके रहन-सहन व गुजर बसर के तरीकों को जानना था।
 परेड के माध्यम से पुलिस ये भी सुनिश्चित करने के प्रयास में थी कि कहीं ये बदमाश इन दिनों फिर से किसी अपराधिक कृत्य में लिप्त तो नहीं है ? जहां सभी को आगे भी समय-समय पर थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जानकारी देते रहना का आदेश दिया गया है।
थाना बहरी की गुंडा परेड
शुक्रवार को मेरिट आने में  जिन  गुंडे, बदमाशों की परेड कराई गई उसमें हीरा सिंह पिता मुनीम सिंह निवासी चंदवाही, बसंत लाल कुशवाहा पिता हीरालाल कुशवाहा 49 वर्ष निवासी पतुलखी, अमरनाथ सोनी पिता बांकेलाल सोनी 35 वर्ष निवासी बदैला, राम धनेश पिता घुरउ निवासी मटिहानी, भरत लाल पिता रामलखन साहू 30 साल निवासी दढ़िया तथा शिवनाथ साहू पिता हीरालाल साहू निवासी अमडिहा शामिल रहे।
रामपुर नैकिन थाने में परेड
रामपुर नैकिन थाना प्रभारी ए.के. पांडे ने 8 गुंडों की परेड कराई है। वहीं अपराधिक गतिविधि की भी संलिप्तता भी रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
कमर्जी पुलिस ने कराई परेड
कमर्जी पुलिस ने भी गुंडा बदमाशों की सख्त निगरानी रखते हुए तीन बदमाशों की थाने में परेड कराई है। थाना प्रभारी पवन सिंह ने स्टार समाचार से कहा कि सभी गुंडा बदमाशों की तलाश जारी है। वहीं कुछ गुंडे बदमाश काम की तलाश हेतु जिले तथा प्रदेश से बाहर रहकर काम कर रहे हैं।
सिहावल में कराई गई गुंडों की परेड
अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल चौकी में भी पुलिस कप्तान पंकज कुमावत के निर्देश में अपराधियों की धरपकड़ हित चलाए जा रहे अभियान के तहत सिहावल चौकी क्षेत्र के गुंडों की परेड कराई गई।
मड़वास चौकी में गुंडा परेड
जिले के मझौली थाना अंतर्गत मड़वास चौकी पुलिस ने चौकी अंतर्गत रहने वाले तीन निगरानीसुदा बदमाशों की गुंडा परेड कराई। इसी क्रम में एसडीपीओपी अभिनव बारंगे व टीआई राम सिंह के निर्देशन में चौकी प्रभारी सुरसरी मिश्रा ने पुष्पेंद्र उर्फ नन्हे सिंह पिता स्वर्गीय लाल बहादुर सिंह 38 साल, महेश पिता महावीर जयसवाल 37 साल, अतुल उर्फ दादू पिता शिवमूरत जयसवाल 38 साल सभी निवासी भदौरा चौकी मड़वास गुंडा सूची में शामिल थे। इस कारण पुलिस ने इनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाकर इन्हें भविष्य में किसी तरह के अपराध न करने की सख्त हिदायत देते हुए गुंडा परेड कराई। गुंडा परेड के बाद सभी को छोड़ा गया।
News TOP Footer