जिले में किल कोरोना अभियान में 1 से 15 जुलाई तक कुल 2 लाख 37 हजार 895 घरों का सर्वे किया गया।

कृतिका सीधी :
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि जिले में विगत 1 जुलाई से 15 जुलाई तक किल कोरोना अभियान चलाया गया था। अभियान के उद्देश्य की पूर्ती के लिए जिले की संपूर्ण जनसंख्या का घर-घर जाकर प्रत्येक सदस्य का स्क्रीनिग कर कोरोना संदिग्ध लक्षण सर्दी, जुखाम, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, बुखार, शरीर में दर्द आदि एवं मलेरिया, एवं डेंगू के रोगियों को चिन्हित गया तथा उपचार एवं सैम्पल का कार्य किया गया है। उक्त अभियान में 1 से 15 जुलाई तक कुल 2 लाख 37 हजार 895 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे में कुल 12 लाख 64 हजार 881 सदस्य पाए गए। 1328 व्यक्ति सर्दी-खांसी से पीडित पाए गए। सभी को विकासखण्ड वार 11 फीवर क्लीनिक में रेफर कर होम क्वारेंटाइन किया गया। तथा 2619 लोगो को बुखार होना पाया गया सभी बुखार के मरीजों का रैपिड डाइग्नोसिस किट के द्वारा जांच की गई 19 व्यक्ति मलेरिया से पीडित मिले। उन्हे यथा स्थल पर ही क्लोरोक्वीन, प्राइमाक्वीन की दवा प्रदान की गई। शासन के निर्देशानुसार जिले की शत-प्रतिशत जनसंख्या का सर्वे पूर्ण करने के लिए 17 जुलाई तक समय बढ़ाया गया है। जिले अंतर्गत सर्वे लगभग पूर्ण हो चुका है आगामी 2 दिवस में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति की जांच की जाएगी।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
