जनहित के अनेक मुद्दों को लेकर कांग्रेस कमेटी कुचवाही में सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग के सामने विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

0 451
Main Ad1

कृतिका सीधी :

13 जुलाई को सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 39 की खस्ताहाल एवं दुर्दशा किसान कर्ज माफी बढ़े हुए बिजली के बिल डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि सहित जनहित के अन्य अनेक मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कुचवाही में सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग के सामने विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ महामंत्री एवं सीधी सिंगरौली के सदस्यता प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह चौहान जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान के नेतृत्व एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में किया गया इस अवसर पर आयोजित सभा में मौजूद वक्ताओं ने सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 39 की खस्ता हालात के लिए जिले की सांसद और प्रदेस की बीजरपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सभा के बाद कांग्रेस नेताओ ने मौके पर आए एस डी एम को अपना ज्ञापन सौपा और सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 39 के गड्ढो में धान की रोपाई की धान की रोपाई करने के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने कहा की जिले की सांसद इस सड़क को वनवाने के लिए केंद्रीय नेताओ के साथ सिर्फ फोटो खिचवाने तक ही सीमित है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ महामंत्री एवं सीधी सिंगरौली के सदस्यता प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने कहा की सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच में गड्ढे नहीं है बल्कि गड्ढे में सड़क है

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer