बलात्कार का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0 479
Main Ad1
दो महीने पहले हुई थी वारदात

Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र:

अपराधी कितना ही चालाक क्यों ना हो कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता है। इसकी बानगी बीते रविवार को  सुबह 10:30 बजे देखने को मिली जहां बहरी थाना अंतर्गत दो महीने पहले बलात्कार कर फरार चल रहा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
ये थी घटना
पूरा मामला बीते 22 मई का है जहां बहरी थाना अंतर्गत अर्ध रात्रि 12 बजे के लगभग आरोपी नागेंद्र साकेत पिता स्वर्गीय विश्वनाथ साकेत 33 साल ने पीड़िता के घर में घुसकर जबरदस्ती मुंह दबाकर बलात्कार किया था। जहां पीड़िता की शिकायत पर बहरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/2020 भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 450 ,506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
आरोपी था फरार
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही आरोपी को पता चला कि पुलिस में मामला पंजीबद्ध हो गया है तत्काल आरोपी जिले से बाहर भाग गया था। बीते रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले को मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई थी की उक्त आरोपी रविवार को 10:30 बजे के लगभग अपने गांव आने वाला है। खबर मिलते ही बहरी थाना में पदस्थ सब स्पेक्टर आकांक्षा पांडे तथा इंद्राज सिंह को आरोपी को पकड़ने के लिए आदेशित किया गया। सब इंस्पेक्टर आकांक्षा पांडे तथा इंद्राज सिंह ने आरोपी के घर के बाहर घेराबंदी की, सुबह 10:30 बजे के लगभग जैसे ही आरोपी घर के पास पहुंचा पहले से ही घेराबंदी किए बहरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
उक्त कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर आकांक्षा पांडे, इंद्राज सिंह, आरक्षक महेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह तथा लल्लू विश्वकर्मा का विशेष सहयोग रहा।
इनका कहना है 
दो महीने पहले घटना हुई थी जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था, सूचना प्राप्त हुई थी कि रविवार को आरोपी अपने घर आने वाला है जहां पहले से ही पुलिस टीम तैनात की गई थी, जैसे ही सुबह 10:30 बजे आरोपी घर के नजदीक पहुंचा वैसे ही पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है तथा न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अंजूलता पटले
एडिशनल एसपी, सीधी
News TOP Footer