सीधी में हुआ कोरोना विस्फोट एक साथ 6 नए केस कलेक्ट्रेट भी हुआ सील

0 587
Main Ad1

कृतिका सीधी :

5 जुलाई को सीधी स्वास्थय विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब कोरोना संदिग्धों की भेजी गई आई जाच रिपोर्ट में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने कीी पुष्टि हो गई सिटी हलचल ने इस मामले की जानकारी के लिए जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बाात की तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की जिले में छह नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं नए मरीज सीधी शहर के पटेल पुल आजाद नगर जमोडी में मिले हैं जबकि एक मरीज रामपुर नैकिन और एक मरीज अमिलिया में पाया गया है इन मरीजों में एक मरीज जिला कलेक्ट्रेट के कलेक्टर कोर्ट में काम करता था जिसके साथ उसकी मां की भी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव है। जिले में अब तक यह सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट है जिसको देखकर देखकर जिले के स्वास्थय विभाग के हाथ.पांव फूल गए हैं सीधी जिले और सीधी शहर के जो लोग अब तक लापरवाह और बेपरवाह होकर घूम रहे थे मास्क नहीं लगा रहे थे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे उन लोगों से सिटी हलचल अपील करता है कि आप अपने और अपने परिवार के लिए नियमों का पालन करें सावधान हो जाएं और दूसरों को भी सावधान करें क्यो की सीधी जिले और शहर में कोरोना की स्थिति भयावह हो रही है जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने नए पाजटिव मै मरीजों की हिस्ट्री की जानकारी देते हुए बताया की 6 जुलाई को सीधी जिले में 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जिससे एक्टिव कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 8 हो गयी है। सभी को डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र सीधी में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। अभी सभी का स्वास्थ्य स्थिर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पहला व्यक्ति 33 वर्षीय जमोड़ी सेगरान ग्राम का रहने वाला है। अपनी 53 वर्षीय मां के साथ मऊगंज में सामाजिक समारोह में शामिल होने 27 जून को जा कर 28 जून को वापस आए थे। सर्दी जुखाम होने के कारण 3 तारीख को फीवर क्लीनिक में स्क्रीनिंग कराने गए वहां सैंपल लिया गया। दोनों मां-बेटे की रिपोर्ट पॉजीटिव आ जाने पर परिवार के दूसरे सभी सदस्यों को क्वारेंटाईन कर दिया गया है। तीसरा पॉजिटिव केस 12 वर्षीय बालिका का है। यह अमिलिया के रहने वाले हैं। इनके पिता 27 जून को इलाहाबाद जाकर शाम को वापस घर आ गए थे। उक्त बालिका की तबीयत सर्दी जुखाम से खराब थी, 3 जुलाई को इनका सैंपल कराया गया। इनके पिता की रिपोर्ट निगेटिव रही तथा घर के अन्य सदस्यों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। चैथा पॉजिटिव केस 33 वर्षीय महिला ग्राम रतवार खड्डी के मूल निवासी हैं। वर्तमान में पटेल पुल वार्ड क्रमांक 22 नगर पालिका कॉलोनी में रहते हैं। 2 जुलाई को इंदौर से आई थी, सर्दी जुकाम की शिकायत लेकर 3 जुलाई को फीवर क्लीनिक गई वहां सैंपल हुआ जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनके घर के अन्य सदस्यों को क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। पांचवा पॉजिटिव केस 5 वर्षीय बालक का है। आजाद नगर में रहते हैं अपनी दादी, मां, पिताजी, भाई के साथ मुंबई ठाणे से 2 जुलाई को घर आए हैं। 3 जुलाई को फीवर क्लीनिक में सर्दी खांसी की स्क्रीनिंग की गई थी और सैंपल में इनको पॉजिटिव होना पाया गया बाकी सदस्यों की रिपोर्ट अभी निगेटिव है। सभी को क्वॉरेंटाइन किया गया है। सभी 5 केसों की रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात सभी को डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र सीधी में भर्ती करा दिया गया एवं इनके परिजनों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इसके साथ ही इन व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग का कार्य किया जा रहा है, इनके सीधी संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सीधी जिले में चार कंटेनमेंट एरिया पहले से थे। आज पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों के लिए उनके रहाइस क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने की कार्यवाही की जा रही है अब जिले में कुल आठ कंटेनमेंट एरिया बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जमोड़ी सेंगरान में पाए गए पॉजिटिव केस जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सीधी में डाटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य करते हैं। उनके पॉजिटिव पाए जाने पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारियो कर्मचारियों का सैंपलिंग कराया गया क्योंकि कार्यालयीन कार्य के दौरान सभी कर्मी एक दूसरे के संपर्क में किसी ना किसी प्रकार से आ जाते हैं। सावधानी को बरतते हुए लगभग एक सौ सैंपल कलेक्ट किए गए हैं, शेष सैंपल अगले दिन किए जाएंगे। अब जब कोरोना सीधी शहर के कई मुहल्लों और कलेक्ट्रेट के अंदर दाखिल हो चुका है ऐसे में जिला प्रशासन को चाहिए कि नियमों के पाालन में सख्ती बरत जाय और सीधी शहर के मध्य अघोषित रूप से संचालित हो रही सब्जी मंडी और फल मंडी को तत्काल बंद कराया जाए अन्यथा कोरोना की स्थिति को सीधी शहर में संभालना मुश्किल हो जाएगा जिले के लोगों को अब अगर अपनी जान बचानी है तो सावधानी बरतनी होगी नही तो परिणाम बहुतो को भुगतना होगा। क्योकि अभी 6 मिले मरीजों के संपर्क में आए लोगो की तलाश की जा रही है इसलिए शहर के लोगो को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

 

News TOP Footer