रिश्ते को दरकिनार कर प्यार में पागल चाचा ने अपनी ही भतीजी से शादी कर ली है। मामले की जानकारी परिजनों को होते ही वो हंगामा करने लगे जहां चाचा सिटी कोतवाली सीधी पुलिस की शरण में पहुंच गया है।
बताया गया कि रिश्ते के चाचा ने अपनी भतीजी के साथ घोघरा मंदिर में जाकर मांग में सिंदूर भर के शादी रचायी। शादी करने के बाद दूल्हा बने चाचा तथा भतीजी दुल्हन के साथ दोपहर करीब 1 बजे के लगभग सोन नदी का किनारा पकड़कर थाना कोतवाली पहुंच गया इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी कोतवाली पहुंचे।
प्रेम में अपनी भतीजी के साथ शादी रचाने वाले चाचा सोन नदी का किनारा पकड़ते सिटी कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। प्रेमी चाचा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि मैं सचिन तिवारी पिता अरुण तिवारी निवासी हटवा खास का रहने वाला हूं मैंने आज 5 जुलाई को रुचि तिवारी पिता कुबेर तिवारी हटवा खास के साथ घोघरा मंदिर में शादी कर ली है। अपने आवेदन में बताया कि हम दोनों बालिग हैं और हम दोनों अपनी मर्जी से शादी किए हैं इस रिश्ते को मेरे परिवार जन और मेरी पत्नी रुचि तिवारी के परिवार जन सहमत नहीं है जिससे मुझे परेशान कर रहे हैं। वही प्रेमी जोड़े ने सिटी कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं परिजन तथा पुलिस एक दूसरे को समझाते रहे लेकिन प्रेमी चाचा को परिजनों की बात रास ना आई। समझाइस के बाद भी एक दूसरे के साथ जीने मरने की बात करते रहे। दोनों ने कहा कि वो बालिग हैं और उनका दिल का रिश्ता है हम दोनों ने प्रतिज्ञा किया है कि साथ जिएंगे साथ मरेंगे।