सीधी में नवागत एसपी ने किया पदभार ग्रहण; कहा कानून व्यवस्था बनाना पहली प्राथमिकता


कृतिका सीधी :
सीधी जिले में प्रदेश शासन द्वारा जारी आईपीएस सूची के तहत पंकज कुमावत का स्थानांतरण सीधी जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक के लिए हुआ था जिन्होने आज पदभार ग्रहण कर लिया हैं। वहीं इनके पूर्व पुलिस अधीक्षक रहे आरएस वेलबंशी का स्थानांतरण भोपाल के लिए हुआ है सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभार लेने के बाद पंकज कुमावत ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगीआगे उन्होने कहा कि जिले के सभी लोगों का पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच हो जिससे की अपराधियों पर लगाम लगाया जा सके वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री कुमावत से जिले के लोगों को भी काफी उम्मीदे हैं। अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाना के साथ ही जिले में बिक रहे अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के अलावा रेत के अवैध उत्खनन को लगाम लगाने को लेकर उनकी जिले की जनता उनकी कार्यशैली का इन्तजार कर रही है

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
