पूर्व मंत्री कमलेश्वर ने कहा यदि कमलनाथ ने केंद्र में मंत्री रहते हुए चीन से डील में कोई गड़बड़ी की थी तो 6 साल से सरकार क्या कर रही थी


कृतिका सीधी :
28 जून को जिले के प्रवास पर आए मध्यप्रदेश के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेशवर पटेल ने जिले के उच्च विश्राम गृह में जिले के पत्रकारों से मुलाकात की मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने प्रदेश भर में पूर्व सीएम कमलनाथ के जलाए जा रहे पुतलो पर सवाल उठाया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि देश के पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने चीन से यदि कोई व्यवसायिक समझौता किया था और यदि उसमें कोई गड़बड़ी थी तो विगत 6 वर्ष से देश में बीजेपी की सरकार है क्या वह सो रही थी। देश के प्रधानमंत्री क्या कर रहे थे। बीजेपी के नेता क्या कर रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों और गलतियों को छुपाने के लिए बीजेपी इस तरह के झूठे आरोप कमलनाथ जी पर लगा रही है। इसके साथ ही पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेशवर पटेल ने पत्रकारों के पूछे गए अन्य सवालों के जबाब दिए। मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने जिला कांग्रेस कमेटी की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए जिस पर पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेशवर पटेल ने कहा की कमिओं को जल्द दूर किया जाएगा।

एनटीवी इंडिया न्यूज
खबर जरा हट कर –
