जून अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं को जागृत किया गया

0 559
Main Ad1

 

कृतिका सीधी :

  • उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण जिला सीधी ने जानकारी देकर बताया है कि अशासकीय संस्था अभिव्यक्ति कला विकास समिति सीधी के सहयोग से 26 जून अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के रूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली के उपस्थिति में मादक पदार्थों, द्रव्यों तथा नशीली दवाओं एवं अन्य नशा सेवन की समाज में बढ़ रही प्रवृत्ति की रोकथाम एवं नशा सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं और छात्र/छात्राओं को जागरूक किया जाकर नशामुक्ति के लिये प्रेरित किया गया। इसी प्रकार ग्राम कोचिला में अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस का आयोजन महिलाओं, पुरूषों, व्यवसायिओं की उपस्थिति में गरिमामय ढंग से शासन के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के चलते शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कलाकार दल सीधी के प्रमुख कलाकार सुरेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराते हुये विस्तार से नशा से होने वाले तन मन धन के नाश सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि, आने वाली पीढ़ी के लिए नशा कितना खतरनाक है तथा किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात कोरोना वायरस से बचाव हेतु विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को जागृत व प्रेरित किया गया।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer